चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार तेंज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने जबरदस्त गेंदबाजी की। किफायती गेंदबाजी के साथ उन्होंने टीम के लिए अहम दो विकेट झटके, इसके चलते ही जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबजों की एलीट लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया है।आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में जोफ्रा आर्चर ने अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया। इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने स्पेल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को महज 6 रन पर क्लीन बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने नूर अहमद को आउट कर अपना दूसरा विकेट पूरा किया।
इन दो विकेट के साथ ही आर्चर के नाम अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 59 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (57 विकेट) को पीछे छोड़ दिया और टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की एलीट लिस्ट पीछे छोड़ दिया है।
अगर राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल (66 विकेट) पहले स्थान पर हैं, उनके बाद सिद्धार्थ त्रिवेदी (65 विकेट) और शेन वॉटसन (61 विकेट) का नाम आता है। अब जोफ्रा आर्चर 59 विकेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और शेन वॉर्न को पीछे छोड़ चुके हैं।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़
- युजवेंद्र चहल - 46 मैचों में 66 विकेट
- सिद्धार्थ त्रिवेदी - 76 मैचों में 65 विकेट
- शेन वॉटसन - 78 मैचों में 61 विकेट
- जोफ्रा आर्चर - 48 मैचों में 59 विकेट
- शेन वॉर्न - 55 मैचों में 57 विकेट
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह से दबाव में रखा। लगातार विकेट गिरने के चलते CSK की पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई। टीम के लिए जेमी ओवरटन ने 43 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका।
एक टिप्पणी भेजें