IPL 2026: जोफ्रा आर्चर के सामने नहीं चली ऋतुराज गायकवाड़ की चाल, क्लीन बोल्ड कर भेजा डगआउट; देखें VIDEO

 


आईपीएल 2026 के मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से कहर बरपाया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इस विकेट ने CSK की शुरुआत को और बिगाड़ दिया और शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान रॉयल्स ने मैच पर पकड़ बना ली।

सोमवार (30 मार्च) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही संजू सैमसन (6 रन) के रुप में टीम को पहला झटका लगा और इसके तुरंत बाद तीसरे ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी आर्चर की खतरनाक गेंद का शिकार बन गए।

दरअसल, तीसरे ओवर में आर्चर ने लगातार डॉट गेंदों से दबाव बनाया। ओवर की आखिरी गेंद पर गायकवाड़ बड़ा शॉट खेलने के इरादे से क्रीज से हटे और ऑफ साइड खोलने की कोशिश की, लेकिन आर्चर ने फुल और सीधी गेंद डालकर उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। गायकवाड़ गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई। उनकी गिल्लियां हवा में उड़ गईं और CSK को तीसरे ही ओवर में 19 रन के स्कोर पर दूसरा बड़ा झटका लग गया।

VIDEO:

इस विकेट के बाद चेन्नई की टीम दबाव में आ गई और पावरप्ले के अंदर ही 4 अहम विकेट गंवा बैठी। ऐसे में देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स यहां से इस मुकाबले में कैसे वापसी करती है।

टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):  ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्णा घोष।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा। 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: डोनोवन फरेरा, ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुषांत मिश्रा और तुषार देशपांडे।

0/Post a Comment/Comments