MS Dhoni News: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के शुरू होने से पहले एक बेहद ही बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, सीएसके (CSK) टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जो कि टूर्नामेंट के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे थे, वो अचानक चोटिल हो गए हैं और अब वो टीम के कुछ शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को पिंडली में खिंचाव (Calf Strain) की समस्या हुई है जिसके कारण वो आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर हो सकते हैं।
उन्होंने लिखा, "एमएस धोनी अभी काफ स्ट्रेन के लिए रिहैबलिटिनेशन से गुज़र रहे हैं। इस वज़ह से उनके आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाने की संभावना है। जल्दी ठीक हो जाओ, थाला।" गौर करें कि साल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में पूरे चार मुकाबले खेलने वाली है। ये मुकाबले वो राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेंगी। इन सभी मैचों से धोनी बाहर हो सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें