T20WC 2026, Super 8: जोफ्रा आर्चर की बाउंसर पर सैम अयूब थमा बैठे कैच, स्टैंड में बैठे पाकिस्तानी फैन का टूटा दिल; VIDEO वायरल

 


टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को सैम अयूब के रुप में शुरुआती झटका इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने जल्दी ही दे दिया। इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन का मायूस रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के पांचवें मुकाबले में मंगलवार( 24 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

पारी का तीसरा ओवर और अपना दूसरा ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर कमाल कर दिया। ऑफ स्टंप के आसपास पिच होती हुई तेज बाउंसर, जो अतिरिक्त उछाल के साथ बल्लेबाज़ की ओर आई। सैम अयूब पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद टाइम नहीं हुई और हवा में चली गई।

डीप स्क्वायर लेग पर जैकब बेथेल ने शानदार कैच लपका। अयूब 14 रन के स्कोर पर आउट हो गए और पाकिस्तान को शुरुआती झटका लग गया। विकेट लेते ही आर्चर ने अपना मशहूर ‘C’ सेलिब्रेशन किया। वहीं इसी दौरान कैमरा स्टैंड में बैठे एक पाकिस्तानी फैन पर गया, जो इस विकेट के बाद बेहद निराश दिखा। वह अपने बाल पकड़कर मायूसी जाहिर करता नजर आया। फैन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया ।

VIDEO:

मुकाबले की अहमियत भी कम नहीं है। इंग्लैंड अगर यह मैच जीतता है तो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा। वहीं पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो जैसा मुकाबला है, क्योंकि उनका पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में फहीम अशरफ की जगह शाहीन शाह अफरीदी को शामिल किया है, जबकि इंग्लैंड बिना किसी बदलाव के उतरा है।

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।

0/Post a Comment/Comments