T20WC 2026, Super 8: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदकर सुपर-8 में जीत से किया आगाज

 


T20 World Cup 2026 Super 8, Zimbabwe vs West Indies Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एकतरफा अंदाज में 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए से बल्ले से आग बरसाई और 254 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। जवाब में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती और अकील हुसैन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए कमर तोड़ दी और 147 रनों पर ही पारी को समेट दिया।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का चौथा मुकाबला सोमवार, 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (9) और कप्तान शाई होप (14) पावरप्ले के अंदर ही अपने विकेट खो बैठे। यहां से पारी संभालते हुए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने जिम्बाब्वे गेंदबाजों पर जमकर हल्ला बोला और 52 गेंदों में 122 रन की ताबड़तोड़ शतकीय साझेदारी कर डाली। शिमरोन हेटमायर ने 19 गेंदों में वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक ठोकते हुए 34 गेंदों में 85 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं रोवमैन पॉवेल ने घातक बल्लेबाजी जारी रखते हुए 32 गेंदों में 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। 

अंत के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने मोर्चा संभालते हुए 13 गेंदों में नाबाद 31 रन की आतिशी पारी, जिसके चलते टीम ने 254 रन ठोकते हुए टी20 वर्ल्ड इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।

जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़ारबानी और रिचर्ड नगारवा ने 2-2 विकेट झटके, वहीं ब्रैड इवांस,और ग्रीम क्रेमर ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुरुआत से ही दबाव में आ गई। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (5) और तदिवानाशे मारुमानी (14) के रुप में शुरुआती झटके जल्दी ही लग गए, वहीं रयान बर्ल तो खाता तक नहीं खोल पाए। डायोन मायर्स (28) और कप्तान सिकंदर रजा (27) ने कुछ रन जोड़े, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। अंत में ब्रैड इवांस ने भी कुछ हवाई खेल दिखाते हुए 5 छ्क्कों की मदद से 20 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। नतीजन जिम्बाब्वे की पारी 147 रनों पर ही सिमट गई।

वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं अकील हुसैन ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा मैथ्यू फोर्ड ने 2 और जेसन होल्डर ने भी 1 सफलता हासिल की।

इस तरह वेस्टइंडीज ने 107 रनों के बड़े अंतर से एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला अपने नाम कर सुपर-8 में जीत के साथ आगाज किया।

0/Post a Comment/Comments