टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या हार्दिक पांड्या से बेहतर फिनिशर ट्रिस्टन स्टब्स हैं? स्टार स्पोर्ट्स के एक खास शो में भारतीय युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के जवाब ने सभी को चौंका दिया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब सुपर-8 चरण में पहुंच चुका है और भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स के शो में एक खास ‘ट्रू या फॉल्स’ सेगमेंट आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, पूर्व बल्लेबाज संजय बांगर, आकाश चोपड़ा और चेतेश्वर पुजारा शामिल थे।
सबसे पहला स्वाल भारतीय मिडिल ऑर्डर पर पुछा गया कि क्या शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या से ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए? इस पर संजय बांगर और युजवेंद्र चहल ने साफ तौर पर ‘नहीं’ कहा।
हालांकि जब बात फिनिशर की भूमिका पर आई, तो चहल ने सबको चौंका दिया। उनसे पूछा गया कि क्या हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स से बेहतर फिनिशर हैं? इस पर चहल ने सहमति नहीं जताई।
आंकड़ों पर नजर डालें तो हार्दिक पांड्या ने 133 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,158 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.03 और स्ट्राइक रेट 144.93 है, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71* रहा है। दूसरी ओर, 25 वर्षीय स्टब्स ने 48 मैचों में 873 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.16 और स्ट्राइक रेट 133.29 है, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रहा है।
वर्ल्ड कप 2026 में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो हार्दिक ने चार पारियों में 21.75 की औसत और 155.35 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं। वहीं स्टब्स ने तीन पारियों में 41.00 की औसत और 146.42 की स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए हैं।
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और कगिसो रबाडा की टक्कर पर भी पैनल में मतभेद दिखे। चहल का मानना था कि यह तेज गेंदबाजों की भिड़ंत मैच का नतीजा तय कर सकती है, जबकि संजय बांगर इससे सहमत नहीं थे। वहीं पावरप्ले और स्पिन की भूमिका को लेकर भी विशेषज्ञों की राय अलग-अलग रही।
एक टिप्पणी भेजें