AU-W vs IN-W 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज में हार के बाद बेहतरीन पलटलार करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में 6 विकेट से हरा दिया। ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले वनडे मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 215 रनों का था जिसे उन्होंने 4 विकेट खोकर 38.2 ओवर मेंं ही हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर नेै टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 68 गेंदों पर 7 चौके ठोककर 58 रनों की पारी खेली। वहीं, कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनके अलावा काशवी गौतम ने 44 गेंदों पर 43 रन और ऋचा घोष ने 38 गेंदों पर 23 रनों का योगदान किया। इन्हीं पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 48.3 ओवर में ऑल आउट होने से पहले 214 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की तो एशले गार्डनर ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मेगन शुट्ट ने 2 विकेट और अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, डार्सी ब्राउन, और सोफी मोलिनेक्स ने एक-एक विकेट झटका। इसके बाद एक आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। हालांकि, इसी स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल के विकेट गंवा दिए।

एक टिप्पणी भेजें