श्रीलंका भी खेल सकता है कोलंबो में सेमीफाइनल, लेकिन हक में जानी चाहिए ये 3 चीज़ें

 


टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर श्रीलंका की क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लेती है और उनका सेमीफाइनल मैच भारत के ख़िलाफ़ नहीं होता है, तो वो अपना टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पाकिस्तान सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करता है, तो वो कोलंबो में खेलेगा। लेकिन अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता है और श्रीलंका क्वालिफ़ाई करता है और उनका मैच भारत के अलावा किसी और के खिलाफ होता है, तो वो कोलंबो में सेमीफ़ाइनल 1 होस्ट करेगा।

सुपर 8 टीमें कंफर्म होने के बाद सभी स्टेकहोल्डर्स को भेजे गए एक कम्युनिकेशन में आईसीसी ने सेमीफ़ाइनल लॉजिस्टिक्स को इस तरह कन्फ़र्म किया, "सेमीफ़ाइनल 1 एक फ़्लोटिंग अरेंजमेंट है, जिसमें मैच कोलंबो या कोलकाता में से किसी एक में होगा। अगर पाकिस्तान सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करता है, तो वो 4 मार्च को कोलंबो में सेमीफ़ाइनल 1 में खेलेगा। अगर पाकिस्तान सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई नहीं करता है, लेकिन श्रीलंका क्वालिफ़ाई करता है और भारत के अलावा किसी और के साथ खेलता है, तो श्रीलंका कोलंबो में सेमीफ़ाइनल 1 में खेलेगा।"

आईसीसी ने ये भी कहा कि अगर पाकिस्तान और श्रीलंका में से कोई भी क्वालिफ़ाई नहीं करता है, तो सेमीफ़ाइनल 1 कोलकाता में और सेमीफ़ाइनल 2 मुंबई में खेला जाएगा। अगर इंडिया सेमी-फ़ाइनल में पहुंचता है, तो वो मुंबई में खेलेगा, चाहे उसका मैच किसी भी टीम के खिलाफ हो। हालांकि, अग मैच पाकिस्तान से पड़ता है तो उस स्थिति में वो कोलंबो जाएंगे। अगर इंडिया, श्रीलंका या पाकिस्तान में से कोई भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता है, तो सेमीफ़ाइनल फिक्स हो जाएंगे और इस प्रकार होंगे।

ग्रुप 1 का विनर बनाम ग्रुप 2 का रनर-अप कोलकाता में और ग्रुप 2 का विनर बनाम ग्रुप 1 का रनर-अप मुंबई में। श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों सुपर 8 के ग्रुप 2 में हैं।इसलिए श्रीलंका-पाकिस्तान के सेमीफ़ाइनल का कोई चांस नहीं है।

0/Post a Comment/Comments