Shreyanka Patil ने UP Warriorz को दिया डबल झटका! एक ही ओवर में Meg Lanning और Phoebe Litchfield का निकाला विकेट; देखें VIDEO

 


Shreyanka Patil Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की युवा गेंदबाज़ श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने सोमवार, 12 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के पांचवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिए। गौरतलब है कि 23 साल की श्रेयंका ने यूपी वॉरियर्स को एक ही ओवर में ये दोनों झटके दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना यूपी वॉरियर्स की पारी के आठवें ओवर में घटी। यहां RCB की कैप्टन स्मृति मंधाना ने श्रेयंका पाटिल को अटैक पर लगाया जो कि अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने आईं थी। यहां श्रेयंका ने अपनी पहली ही गेंद पर कमाल दिखाया और यूपी वॉरियर्स की कैप्टन मेग लैनिंग को राधा यादव के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा।

खास बात ये है कि 23 साल की श्रेयंका यहां पर ही नहीं रुकी और उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर यूपी वॉरियर्स की स्टार खिलाड़ी फोएबे लिचफील्ड को 20 रनों के निजी स्कोर पर आउट करके पवेलियन भेज दिया। इस तरफ श्रेयंका ने अपने एक ही ओवर में यूपी वॉरियर्स को डबल झटका दिया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। 

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में RCB की कैप्टन स्मृति मंधाना ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद यूपी की टीम ने दीप्ति शर्मा (35 गेंदों पर नाबाद 45 रन रन) और डिएंड्रा डॉटिन (37 गेंदों पर नाबाद 40 रन) की अच्छी पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 144 रनों का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर टांगा।

ऐसी है दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

यूपी वारियर्स महिला (प्लेइंग इलेवन): किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

0/Post a Comment/Comments