SMAT 2025: यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, क्या अब मिलेगी टीम इंडिया की T20 स्क्वाड में जगह?

 


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेलते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक लगाते हुए शुभमन गिल की मुश्किल बढ़ा दी है। जायसवाल का शतक गिल की भारतीय टी20 टीम में जगह को खतरे में डाल सकता है।

पुणे के डीवाई पाटिल एकेडमी में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे। मुंबई को जीत के लिए 235 रन का विशाल लक्ष्य मिला था। जायसवाल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ इस लक्ष्य को बौना साबित किया बल्कि अपनी टीम को 15 गेंद पहले 4 विकेट से जीत दिला दी।

पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। इस दौरान 23 गेंद पर उन्होंने अर्धशतक और 48 गेंद पर शतक लगाया। जायसवाल को सरफराज खान का अच्छा साथ मिला। सरफराज ने भी तूफानी बल्लेबाजी की और मात्र 25 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। दोनों के बीच 37 गेंद पर 88 रन की तूफानी साझेदारी हुई।

पुणे के डीवाई पाटिल एकेडमी में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे। मुंबई को जीत के लिए 235 रन का विशाल लक्ष्य मिला था। जायसवाल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ इस लक्ष्य को बौना साबित किया बल्कि अपनी टीम को 15 गेंद पहले 4 विकेट से जीत दिला दी।

वहीं गिल पिछले 15 टी20 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। ऐसे में जायसवाल के शतक ने उन पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव बढ़ा दिया है। गिल की खराब फॉर्म जारी रही, तो उन्हें टी20 में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है। जायसवाल के अलावा गिल को सैमसन से भी खतरा है। बतौर ओपनर टी20 में 3 शतक लगाकर भी गिल की वजह से सैमसन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments