Virat Kohli Practice at Ranchi Stadium: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो गई है। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। जिसका पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाना है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी धीरे-धीरे रांची पहुंचने लगे हैं। इस बीच, विराट कोहली भी एमएस धोनी के होमटाउन रांची पहुंच गए हैं। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
सौरभ तिवारी ने किया Virat Kohli का स्वागत
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 26 नवंबर को रांची पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी के होमटाउन में कोहली के पहुंचने से क्रिकेट फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। किंग कोहली का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा जेएससीए सेक्रेटरी सौरभ तिवारी ने स्वागत किया। कड़ी सिक्योरिटी के बीच, कोहली एयरपोर्ट से बाहर निकले और फैंस का अभिवादन करते हुए मुस्कुराए।
जेएससीए स्टेडियम पहुंचे कोहली
एयरपोर्ट के बाद विराट कोहली अपने होटल चले गए। फिर उनका एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वे जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में एंटर करते हुए दिखे। वे टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी पहने हुए दिखे। लगभग दो घंटे की प्रैक्टिस के बाद विराट कोहली स्टेडियम से बाहर निकले। उनके साथ पूर्व खिलाड़ी सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम भी दिखे।
भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

एक टिप्पणी भेजें