स्टीव स्मिथ के पास इतिहास रचने का मौका,एशेज में सिर्फ डॉन ब्रैडमैन बना पाए हैं ये रिकॉर्ड

 


Australia vs England Perth Test: ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास शुक्रवार (21 नवंबर) को पर्थ में होने वाले एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 8 बजे शुरू होगा। 

स्मिथ अगर इस मैच  में 12 चौके जड़ने में कामयाब होते हैं तो एशेज सीरीज में 400 या उससे ज्यादा चौके जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे अभी तक डॉन  ब्रैडमैन ही ऐसा कर पाए हैं, जिनके नाम एशेज में 37 टेस्ट की 63 पारियों में 443 चौके दर्ज हैं, वहीं स्मिथ ने 37 टेस्टक 66 पारियों में 388 चौके जड़े हैं।  

स्मिथ ने एशेज सीरीज में 56.01 की औसत से 3417 रन बनाए हैं। अगर वह पर्थ में 220 रन बना लेते हैं तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में जैक हॉब्स को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे, जिन्होंने 41 टेस्ट की 71 पारियों 54.26 की औसत से 3636 रन बनाए हैं। 5028 रन के साथ ब्रैडमैन इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। 

एक शतक जड़ते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे। फिलहाल दोनों 36 शतक के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। 

टीमें  

ऑस्ट्रेलिया: (केवल पहले टेस्ट के लिए): स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रुक (उपकप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, मार्क वुड

0/Post a Comment/Comments