Irani Cup में मचा बवाल, यश ठाकुर और यश ढुल के बीच हुई भयंकर लड़ाई; देखें VIDEO

 


Yash Thakur And Yash Dhull Fight VIDEO: ईरानी कप 2025 (Irani Cup 2025) के मुकाबले के पांचवें दिन रविवार, 05 अक्टूबर को नागपुर के मैदान पर रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) के स्टार बल्लेबाज़ यश ढुल (Yash Dhull) और विदर्भ (Vidarbha) के तेज गेंदबाज़ यश ठाकुर (Yash Thakur) के बीच भयंकर लड़ाई हुई। गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी इनिंग के 63वें ओवर में देखने को मिला। यहां यश ठाकुर ने अपना पहला ही गेंद एक शॉर्ट बॉल डिलीवर किया था जिस पर यश ढुल ने अपरशट खेलते हुए छक्का मारने की कोशिश की। हालांकि यहां यश ढुल गेंद को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे जिस वज़ह से वो बाउंड्री के पास थर्ड मैन पर अथर्व तायड़े के हाथों कैच आउट हुए।

इतना ही था कि यश ठाकुर मैदान पर खुशी से झूम उठे और उन्होंने बेहद जोशिले अंदाज़ में यश ढुल के विकेट का सेलिब्रेशन किया। गौरतलब है कि यश ढुल को विदर्भ के गेंदबाज़ का ऐसा सेलिब्रेशन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और इसी वज़ह से इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर बहस हो गई। जान लें कि यहां यश ठाकुर ने मानो अपना आपा खो दिया और वो कुछ ज्यादा ही आक्रमक नज़र आए। इस वज़ह से अंपायर और उनके साथी खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा। यही वज़ह है सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी जान लीजिए कि रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दूसरी इनिंग में यश ढुल सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे जिन्होंने 117 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ बात करें अगर यश ठाकुर की तो उन्होंने विदर्भ की टीम के लिए 7 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने यश ढुल को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर अंशुल कंबोज को बोल्ड करते हुए आउट किया था। उन्होंने मुकाबले में कुल 6 विकेट झटके।

ये भी जान लीजिए कि ईरानी कप के इस मुकाबले में विदर्भ की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया के सामने जीत हासिल करके के लिए 361 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम अपनी दूसरी इनिंग में 267 रन ही बना सकी और इस तरह विदर्भ ने 93 रनों से ये मुकाबला जीता।

0/Post a Comment/Comments