ENG vs SA 3rd ODI Highlights: साउथम्पटन में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 342 रन से हराकर वनडे इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जो रूट (100) और जैकब बेथेल (110) के शतकों की बदौलत इंग्लैंड ने 414/5 का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 72 रन पर ऑलआउट हो गई।
रविवार(7 सितंबर) को साउथम्पटन में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 342 रन से हराकर वनडे इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की और 2-1 से सीरीज भी अपने नाम की। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट और जैकब बेथेल के शतकों के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 414 रन बनाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। जेमी स्मिथ और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। डकेट 33 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्मिथ ने 48 गेंदों में 62 रन की अहम पारी खेली। 117 रन पर इंग्लैंड दो विकेट गंवा चुका था। इसके बाद जो रूट और जैकब बेथेल ने 182 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुँचाया। रूट ने 96 गेंदों में 100 रन, जिसमें 6 चौके शामिल थे, और बेथेल ने 82 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें