Indian Cricketer: पूरा भारत इस भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) पर फिदा है। बताया जाता है कि उन्हें हर दिन लगभग 30,000 से 40,000 शादी के प्रस्ताव मिलते हैं। उनके आकर्षण, और बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर दिलों की धड़कन बना दिया है। देश भर में फैंस खासकर लड़कियां इस Indian Cricketer उनकी दिवानी हैं और उनसे किसी न किसी तरीके से जुड़ने के लिए उत्सुक रहती हैं।
भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) को रोजाना 30-40 हज़ार शादी के रिश्ते आते हैं, दरअसल आप सोच रहे होंगे ये खिलाड़ी शुभमन गिल, सिराज या यशस्वी जायसवाल में से कोई होगा, लेकिन नहीं ये हैं लड़के से लड़की बने अनाया बांगर।
अश्नीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल में आकृति नेगी से अनाया ने अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने ट्रांसजेंडर बनने का फैसला लिया, तब से उन्हें शादी के अब तक 30,000 से 40,000 प्रस्ताव मिल चुके हैं।
हालाँकि उन्हें अक्सर ऑनलाइन कमेंट सेक्शन में नफ़रत का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मैसेज प्यार, प्रशंसा और प्रोत्साहन से भरे होते हैं। आकृति, अनाया के इस खुलासे से हैरान रह गईं, जिसमें अनाया को मिल रहे स्नेह को दर्शाया गया।
काफी साहसी और संघर्ष से भरा रहा है अनाया का सफर
अनाया का सफ़र एक शो में सिर्फ़ एक प्रतियोगी होने तक सीमित नहीं है, उन्हें बाधाओं को तोड़ने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए भी जाना जाता है। हालाँकि वह शो में कम बोलती हैं, लेकिन उनके अंदाज़ और आत्मविश्वास ने लोगों को प्रभावित किया है।
सोशल मीडिया पर भी उनके फ़ॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, फैंस उनके नए बोल्ड लुक और अपने अनुभवों को साझा करने में उनकी ईमानदारी की तारीफ़ कर रहे हैं। पहले आर्यन बांगर के नाम से मशहूर, उन्होंने कई बार अपने ट्रांसजेंडर पर खुलकर बात की है।
अश्नीर ग्रोवर के रियलिटी शो “राइज़ एंड फ़ॉल” ने जीता दिल
अश्नीर ग्रोवर का नया रियलिटी शो “राइज़ एंड फ़ॉल” दर्शकों के बीच तुरंत हिट हो गया है। शो को प्रसारित हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन प्रतिभागियों को दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है। इनमें से, अनाया बांगर अपने अनोखे व्यक्तित्व से सबसे अलग नज़र आ रही हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया ने लिंग परिवर्तन करवाया है और अब एक महिला के रूप में अपनी पहचान को स्वीकार कर लिया है। उनकी कहानी ने तेज़ी से सुर्खियाँ बटोरीं और उन्हें सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से एक बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें