मैनचेस्टर टेस्ट में इस फैन ने लूटा मेला, स्टैंड्स मे किया ऐसा डांस; रवि शास्त्री भी नहीं रोक पाए खुद को, VIDEO

 


Ravi Shastri Reaction On Indian Fan: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और मशहूर कॉमेंटेटर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा पांच टेस्ट मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में शास्त्री इंग्लिश कॉमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेंट्री के दौरान उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद एक फैन पर बड़ा ही दिलचस्प रिएक्शन दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

फैन स्टैंड्स में बैठकर पूरी तरह से एंजॉय करता नजर आ रहा था। पहले तो उस फैन ने टीम इंडिया के लिए चीयर किया और फिर उठकर मजेदार डांस करना शुरू कर दिया। डांस वाले मोमेंट को देखकर रवि शास्त्री खुद को रोक नहीं पाए।

क्या बोले Ravi Shastri?

स्काई स्पोर्ट्स के जरिए शेयर की गई वीडियो में रवि शास्त्री ने कॉमेंट्री के दौरान कहा, "वह एंजॉय कर रहा है। क्या सेलिब्रेशन है।" फैन ने टीम इंडिया की जर्सी के साथ गुलाबी टोपी भी पहनी हुई थी। यह वीडियो मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन का है। यहां देखें वीडियो...

ड्रॉ हुआ मुकाबला

टीम इंडिया ने मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ पर खत्म करवाया। एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि टीम इंडिया एक पारी से हार जाएगी, लेकिन शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शानदार बैटिंग ने कमाल करते हुए मुकाबला ड्रॉ करवा दिया।

सीरीज में आगे इंग्लैंड

ड्रॉ के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में खुद को बरकरार रखा है। हालांकि 4 टेस्ट पूरे हो जाने के बाद बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम इंडिया अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है।

अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास सीरीज को ड्रॉ करवाने के सिवा दूसरा कोई ऑप्शन बाकी नहीं रह गया है। लंदन के केनिंग्टन ओवल में 31 जुलाई, गुरुवार से खेला जाने वाला पांचवां टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज में ड्रॉ पर पहुंच सकती है। अगर मुकाबला ड्रॉ होता है, तो सीरीज इंग्लैंड के नाम हो जाएगी।

0/Post a Comment/Comments