Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (Dhoni) ने 43 साल की उम्र में खूब शोहरत कमा ली है. हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह अपने पूरे जीवन में नाम और शोहरत कमाए। जहां भी देखो, बूढ़े से लेकर बच्चे तक सभी को धोनी का नाम याद है. हर किसी में धोनी की तरह बल्लेबाजी करने का क्रेज है. सभी धोनी के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि उन्होंने उनके नाम पर एक फिल्म भी बना दी है.
वैसे तो उनकी पत्नी और बेटी को तो सभी जानते हैं लेकिन क्या कोई उनके पूरे परिवार के बारे में जानता है? अगर नहीं तो यहां पढ़ें उनके परिवार में इन तीनों के अलावा और कौन है?
दोनों ने साल 2008 में डेटिंग शुरू की थी. फिर 2 साल तक डेटिंग करने के बाद 4 जुलाई 2010 को एमएस धोनी (Dhoni) और साक्षी ने देहरादून में एक दूसरे से शादी कर ली और इनदोनो की एक बेटी जीवा भी हैं. एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी होटल मैनेजमेंट में स्नातक हैं, उनका जन्म 19 नवंबर 1988 को असम में हुआ था.
Latest Snap of Dhoni Family ❤️@MSDhoni | #MSDhoni | #WhistlePodu pic.twitter.com/YaoTcFCVWG
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) June 18, 2021
M.S धोनी का करियर
Latest Snap of Dhoni Family ❤️@MSDhoni | #MSDhoni | #WhistlePodu pic.twitter.com/YaoTcFCVWG
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) June 18, 2021वहीँ भारतीय खिलाड़ी धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. हालांकि, वह आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 33 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में 224 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे मैच खेले।
इस फॉर्मेट में उन्होंने 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए। उन्होंने वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए। माही ने 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1617 रन बनाए। धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 5439 रन बनाए।
जानें फुल फैमली ट्री
महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) का जन्म किसी अमीर परिवार में नहीं हुआ था। उनका जन्म रांची के एक साधारण परिवार में हुआ था. धोनी के पिता का नाम पान सिंह है। धोनी के पिता पान सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं. पान सिंह मेकॉन कंपनी में काम करते थे. और उनकी मां का नाम देवकी देवी है। वह एक गृहिणी हैं और उनका ज़्यादातर समय बच्चों की परवरिश और पूजा-पाठ में बीतता है. माही तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। वह समाजवादी पार्टी के नेता हैं.
धोनी (Dhoni) की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम जयंती है, जो उनसे बहुत करीब हैं। जयंती ने अपनी मां देवकी देवी के साथ मिलकर धोनी को एक सफल क्रिकेटर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी बड़ी बहन अंग्रेजी शिक्षिका के रूप में काम करती हैं और उनकी शादी गौतम गुप्ता से हुई है, जो रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें