शाहिद अफरीदी ने भारत पर कसा तंज
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack 2025) में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। इस भयावह हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और खिलाड़ियों सहित पूरे देश ने पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार के संबंधों से इनकार कर दिया।
इस घटना के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने विवादित बयान देते हुए भारत पर ही इस हमले का आरोप लगा दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि “8 लाख सैनिकों में से कोई एक भी मदद को नहीं पहुंचा और भारत खुद ही अपने नागरिकों को मारकर पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहा है।”
शाहिद अफरीदी के भाई की BSF से मुठभेड़
इस बेतुके बयान के पीछे की सच्चाई अब सामने आ चुकी है। दरअसल, साल 2003 में शाहिद अफरीदी के चचेरे भाई शाकिब को भारत की BSF (Border Security Force) ने मार गिराया था। शाकिब, जो कि हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर था, 2023 में अनंतनाग मुठभेड़ के दौरान भी मारा गया।
BSF ने बरामद दस्तावेजों के आधार पर यह पुष्टि की थी कि वह शाहिद अफरीदी का करीबी रिश्तेदार था और उसके संबंध हाफिज सईद जैसे आतंकियों से थे।
भारत से पुरानी दुश्मनी की वजह आई सामने
हालांकि, अफरीदी ने तब अपने रिश्ते से इनकार किया था, लेकिन हाल के बयान और उनका पाकिस्तान के पक्ष में रुख इस पुराने जख्म की पुष्टि करते हैं। यही कारण है कि अफरीदी हर बार भारत विरोधी बयान देते हैं।
अफरीदी ने क्यों दिया विवादित बयान?
Shahid Afridi's India hate अब समझ आने लगी है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान कभी भी आतंक का समर्थन नहीं करता जबकि सच्चाई कुछ और है। भारत में सोशल मीडिया पर लोगों ने अफरीदी के इस बयान की कड़ी आलोचना की और उन्हें “आतंक के हमदर्द” तक कहा गया।
और पढ़े: Vaibhav Suryavanshi से Messi तक – ये हैं वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को चौंका दिया
एक टिप्पणी भेजें