आईपीएल 2025 का आगाज़ होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और दिल्ली कैपिटल्स फैन्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। टीम ने आखिरकार अपने नए कप्तान के ऐलान की तारीख का खुलासा कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार, 13 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि टीम के नए कप्तान का ऐलान 14 मार्च को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। खास बात ये है कि दिल्ली इकलौती ऐसी टीम है जिसने अब तक अपने कप्तान का नाम घोषित नहीं किया था।
कप्तान के नाम पर जबरदस्त सस्पेंस
दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को लेकर काफ़ी कयास लगाए जा रहे हैं। पहले अक्षर पटेल और केएल राहुल इस रेस में थे, लेकिन बाद में खबर आई कि राहुल सिर्फ बल्लेबाज़ के तौर पर खेलना चाहते हैं और उन्होंने कप्तानी की दौड़ से खुद को अलग कर लिया। अब मुकाबला अक्षर पटेल और फाफ डु प्लेसिस के बीच माना जा रहा है। फाफ का नाम आते ही चर्चाएं और तेज हो गई हैं क्योंकि उनके पास कप्तानी का लंबा अनुभव है। उन्होंने 2022 से 2024 तक आरसीबी की कप्तानी की और दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया।
कप्तानी ऐलान का मजेदार अंदाज़Bohot ho gaye leaks, ab aur nahi 🔒🛑
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 13, 2025
Thank you, Captain Investigation Department 🥹🙏 pic.twitter.com/k2OAy9Y2IM
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान के ऐलान की तारीख को बड़े मजेदार तरीके से पेश किया। एक वीडियो जारी किया गया जिसमें मशहूर टीवी शो CID के अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव नज़र आए। उन्होंने क्रिकेट एनालिस्ट्स जॉन्स और मुफद्दल वोहरा से 'फेक न्यूज' फैलाने पर सवाल-जवाब किए। इसी मजेदार इंटरैक्शन के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि टीम के कप्तान का नाम 14 मार्च को सुबह 9:30 बजे सामने आएगा।
दिल्ली कैपिटल्स फैन्स का इंतज़ार खत्म
अब जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तारीख फाइनल कर दी है, फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। आईपीएल 2025 में दिल्ली की टीम अपने नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी। सवाल ये है कि क्या अक्षर पटेल को प्रमोट किया जाएगा या फिर फाफ डु प्लेसिस के अनुभव को तवज्जो दी जाएगी? इसका जवाब 14 मार्च को मिल जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें