IPL से बैन हो जाएगा इंग्लैंड का फ्यूचर कैप्टन? लगातार दूसरी बार कॉन्ट्रैक्ट कर लिया खत्म; नहीं बताई वजह

 


Harry Brook IPL 2025: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। उनका यह फैसला इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू होने से करीब डेढ़ सप्ताह पहले आया है। अब लगता है जैसे ब्रूक पर दो साल का बैन लगाजा जा सकता है। बता दें कि ब्रूक के आईपीएल 2025 से बाहर होने की खबर पहले ECB ने BCCI तक पहुंचाई थी, उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को इसकी जानकारी दी गई।

हैरी ब्रूक को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रूक एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं और उन्हें इंग्लैंड के फ्यूचर कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है। यहां आइए समझते हैं कि आखिर वह कौन सी वजह है, जिसके कारण हैरी ब्रूक को IPL से 2 साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।

क्यों लगेगा IPL से 2 साल का बैन?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कुछ नए नियम जारी किए थे। दरअसल यह नया नियम सभी 10 फ्रैंचाइजी की मांग पर लागू किया गया था। सभी 10 टीम उन खिलाड़ियों से परेशान थीं, जो सीजन शुरू होने से ठीक पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया करते थे। खासतौर पर इंग्लैंड के खिलाड़ी कई बारे ऐसा करते देखे गए हैं।

BCCI का नया नियम कहता है कि, "कोई भी विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन के लिए नाम रजिस्टर करवाता है, यदि उसे कोई टीम खरीद लेती है लेकिन सीजन शुरू होने से ठीक पहले वह टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेता है। ऐसे खिलाड़ी को IPL से दो सीजन के लिए बैन कर दिया जाएगा।

24 मार्च को होगा दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को हैरी ब्रूक का तो साथ नहीं मिलेगा, लेकिन टीम में केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस, मिचेल स्टार्क और अक्षर पटेल जैसे नामी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। आईपीएल 2025 में दिल्ली का पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दिल्ली ने अभी तक हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है और ना ही उसने अभी तक अपना कप्तान नियुक्त किया है।

0/Post a Comment/Comments