जानें कौन हैं यशस्वी जयसवाल की विदेशी रूमर्ड गर्लफ्रेंड? सोशल मीडिया से रहती हैं कोसो दूर

 


Yashasvi Jaiswal : टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर और राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इन दिनों सुपरस्टार बन चुके हैं। वह लगातार रन बना रहे हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ उन्होंने आईपीएल में भी खूब रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने टीम इंडिया के लिए टी-20 और टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

वहीं वनडे में भी वह जगह बनाने में कामयाब हुए है। वहीं अब प्रोफेशनल लाइफ के साथ अब वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में है।

डेट कर रहे हैं Yashasvi Jaiswal

दरअसल, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का नाम एक विदेशी लड़की के साथ जुड़ रहा है। वैसे तो यशस्वी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ निजी कारणों से भी चर्चा में रहते हैं। दावा किया जा रहा है कि वह यशस्वी की गर्लफ्रेंड है। अब लोगों के मन में सवाल है कि कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? वह क्या करती है? उनकी मुलाकात कैसे हुई? ऐसे कई सवालों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

यूके की रहने वाली हैं मैडी हेमिल्टन?

आपको बता दें कि यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) की कथित गर्लफ्रेंड का नाम मैडी हैमिल्टन है। लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मैडी और यशस्वी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। बताय जाता है कि मैडी यूके की रहने वाली हैं। एक खबर के मुताबिक दोनों तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

हैमिल्टन-यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर अफवाहें जोरों पर हैं। लेकिन जायसवाल ने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पिछले तीन सालों से दोनों कर रहे डेट

बता दें कि मैडी हैमिल्टन यूके की रहने वाली हैं। हैमिल्टन फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, उन्हें अक्सर भारत के मैचों के दौरान स्टैंड से जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को चीयर करते हुए देखा गया है। जनवरी में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्हें स्टैंड में देखा गया था। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जायसवाल को हैमिल्टन के साथ देखा गया था।

हैमिल्टन को आईपीएल के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान भी स्टेडियम में देखा गया है। इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्हें स्टैंड में खास तौर पर देखा गया था।

कैसा रहा है जायसवाल का प्रदर्शन?

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने टीम इंडिया के लिए अब तक 9 टेस्ट और 23 टी-20 और एक एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्हें मौजूदा इंग्लैंड सीरीज में वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिला है। जायसवाल ने 9 टेस्ट मैचों में 1028 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक, 4 अर्धशतक और 2 दोहरे शतक शामिल हैं।

टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 214 रन है। जायसवाल ने 23 टी-20 मैचों में 723 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

0/Post a Comment/Comments