कौन है प्रतिक उतेकर, जिसकी वजह से युजवेंद्र चहल और धनक्षी वर्मा का रिश्ता पहुंचा तलाक तक?

 


Pratik Utekar: टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शादी के महज 4 साल के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। दोनों ने अब इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने कई ऐसे हिंट दिए हैं, जिसके बाद दोनों का अलग होगा लगभग तय हो चुका है। मगर इसी बीच प्रतिक उतेकर (Pratik Utekar) चर्चाओं में आ गए हैं और उन्हें ही चहल और धनश्री की शादी का दुश्मन बताया जा रहा है।

कौन हैं Pratik Utekar

प्रतिक उतेकर डांस कोरियोग्राफर हैं और बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जैसे स्टार्स के लिए कोरियोग्राफी की है। इसके अलावा करण जौहर और मौनी रॉय जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ भी कर उन्होंने बता दिया कि इंडस्ट्री में उनका कद काफी बढ़ गया है। प्रतिक (Pratik Utekar) ने कई रियलिटी टीवी शो में भी हिस्सा लिया और कथित रूप से यहीं उनकी मुलाकात धनश्री से हुई।

प्रतिक की वजह से हो रहा है तलाक?

दरअसल, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबर सामने आती है सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल होने लगी। इसमें धनश्री प्रतिक (Pratik Utekar) के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने हुए हैं। साथ ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं, जो प्रशंसकों को काफी खटक रहा है।

चहल ने डिलीट की तस्वीरें

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 2020 में हुई थी। मगर पिछले लगभग डेढ़ साल से दोनों के बीच खटपट की खबर आ रही थी। मगर आमतौर पर कपल के बीच सबकुछ ठीक नजर आता था। हालांकि, नए साल की शुरुआत में चहल और धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा यूजी ने धनश्री के साथ अपलोड की गयी सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

0/Post a Comment/Comments