गोल्फ में भारत को है 4 पदक की उम्मीद, अदिति अशोक पर सबकी रहेंगी निगाहें

 


Indian Golfers in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 के शुभारंभ होने में अब चंद दिन ही रह गए हैं। ओलंपिक में 40 खेल में 10 हजार से भी अधिक एथेलिट अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम (Indian Team) भी ओलंपिक को यादगार बनाने के इरादे से सबसे ज्यादा मेडल अपने नाम करना चाहेगी। भारत की ओर से गोल्फ के मैदान पर चार खिलाड़ी मेडल की दावेदारी पेश करेंगे। इन दावेदारों में लोगों की सबसे ज्यादा निगाहें स्टार गोल्फर अदिति अशोक पर सबसे अधिक रहेगी।

भारत से 4 गोल्फर उतरेंगे मैदान में

भारतीय दल में 4 गोल्फर पेरिस ओलंपकि में अपनी दावेदारी पेश करते हुए नजर आएंगे। भारत की ओर से दो पुरुष और दो महिला गोल्फर ओलंपिक 2024 में पहुंच पाई हैं। पुरुष गोल्फर में शुभांकर मिश्रा और गगनजीत भुल्लर ओलंपिक में जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। वहीं महिलाओं में दीक्षा दागर और अदिति अशोक ओलंपिक मेडल जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाते हुए नजर आएंगी।

ओलंपिक इतिहास में भारत गोल्फ में हमेशा से काफी पिछड़ा हुआ नजर आया है। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन गोल्फ में अच्छा रहा था। भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक 2020 में अदिति अशोक ने कमाल का खेल दिखाते हुए चौथा स्थान हासिल किया था। अदिति अशोक सिर्फ कुछ प्वाइंट की वजह से ओलंपिक मेडल जीतने से चूक गईं थी।

ऐसे में अदिति अशोक इस बार टोक्यो ओलंपिक में मेडल ना जीत पाने का मलाल खत्म करना चाहेंगी। अदिति अशोक से मेडल की उम्मीद पूरे भारत को है। हर भारतीय यही चाहता है कि अदिति इस बार गोल्फ में कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाए।

क्या है चारों गोल्फर की रैंकिंग्

भारत के लिए ओलंपिक में भाग लेने वाले चारों गोल्फर में सबसे अच्छी रैंकिंग अदिति अशोक की है। अदिति रैंकिंग महिला गोल्फर में 49वीं है। अदिति के अलावा दीक्षा सागर की महिला गोल्फ रैंकिंग 167 है। पुरुष खिलाड़ियों में शुभांकर मिश्रा की रैंकिंग 204 है। वहीं गगनजीन भुल्लर की रैंकिंग 272 है। गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथेलीट के 28 खिलाड़ियों की अगुवाई ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा करेंगे। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

0/Post a Comment/Comments