IPL 2024: KKR से मिली हार के बाद MI टूर्नामेंट से बाहर!, जानें पॉइंट्स टेबल का समीकरण; जसप्रीत बुमराह एक बार फिर बने नंबर 1

 


IPL 2024: आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मुंबई की टीम को 24 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। केकेआर लगभग 12 सालों बाद मुंबई को उनके होम ग्राउंड में हराने में कामयाब हुई है।

इस जीत की बदौलत अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के 10 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं। अंक तालिका में वे अभी भी दूसरे पायदान पर ही हैं। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में ये आठवीं हार साबित हुई। अब मुंबई इंडियंस लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी 6 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर बरकरार है।

ऑरेंज कैप में भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कब्जा जमाये हुए हैं। पर्पल कैप में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह ने टी नटराजन को पछाड़ते हुए 17 विकेट के साथ टॉप स्थान को एक बार फिर हासिल कर लिया।

IPL 2024 पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1) राजस्थान रॉयल्स - 10 मैचों के बाद 16 अंक

2) कोलकाता नाइटराइडर्स - 10 मैचों के बाद 14 अंक

3) लखनऊ सुपरजायंट्स - 10 मैचों के बाद 12 अंक

4) सनराइजर्स हैदराबाद - 10 मैचों के बाद 12 अंक

5) चेन्नई सुपर किंग्स - 10 मैचों के बाद 10 अंक

6) दिल्ली कैपिटल्स - 11 मैचों के बाद 10 अंक

7) पंजाब किंग्स - 10 मैचों के बाद 8 अंक

8) गुजरात टाइटंस - 10 मैचों के बाद 8 अंक

9) मुंबई इंडियंस - 11 मैचों के बाद 6 अंक

10) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 10 मैचों के बाद 6 अंक

IPL 2024 में किन तीन बल्लेबाजों के हैं सबसे ज्यादा रन?

1- ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स): 10 मैचों के बाद 509 रन

2- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 10 मैचों के बाद 500 रन

3- साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस): 10 मैचों के बाद 418 रन

IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट कौन से तीन गेंदबाजों ने लिए हैं?

1- जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 11 मैचों के बाद 17 विकेट

2- टी नटराजन (सनराइजर्स हैदराबाद): 8 मैचों के बाद 15 विकेट

3- मुस्ताफिजुर रहमान (चेन्नई सुपर किंग्स): 9 मैचों के बाद 14 विकेट

0/Post a Comment/Comments