IPL 2024 को बीच में ही छोड़ेंगे ये 5 खिलाड़ी! टी20 वर्ल्ड कप के लिए होंगे रवाना

 


T20 World Cup 2024 : इस साल जून महीने में अमेरिका एवं वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 खेला जाना है, ऐसे में इस मेगा ईवेंट के लिए जल्द ही भारतीय टीम के चयनकर्ता टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकते है। अब ये खबर सामने आई है की कुछ खिलाड़ी आईपीएल 2024 के बीच में ही टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए अमेरिका के लिए रवाना किए जा सकते है। जिनकी टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं करेंगी। हम आपको आज ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है,जो आईपीएल के बीच में ही टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका भेजे जा सकते है।

1.रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2024 के बीच टूर्नामेंट में ही अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए अमेरिका जा सकते है। जहां पर भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलने है। फैंस ऐसी संभावनाएं व्यक्त कर रहे है, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस का आईपीएल में शुरुआती प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, जिसको देखते हुए फैंस का यह मानना है की मुंबई की टीम प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर हो सकती है।

2. विराट कोहली

विराट कोहली का टी20 विश्व कप 2024 के लिए चयन पक्का माना जा रहा है,इनकी टीम आरसीबी की भी आईपीएल 2024 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। जिसको देखते हुए फैंस का यह मानना है की आरसीबी भी प्लेऑफ से पहले बाहर हो सकती है और विराट कोहली भी आईपीएल 2024 के लीग स्टेज के बाद टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका रवाना हो सकते है।

3. ऋषभ पंत

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का प्रदर्शन भी आईपीएल 2024 में अच्छा रहा है, जिसको देखते हुए यह कहा जा रहा है की इन्हें भी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिल सकती है। वहीं आईपीएल 2024 में इनके टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, जिसको देखते हुए यह माना जा रहा है की इनकी टीम भी टॉप 4 से बाहर हो सकती है और यह भी पहले ही इंडिया टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ रवाना हो सकते है।

4.जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह का भी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) की टीम में चयन होना लगभग पक्का माना जा रहा है। वहीं इनकी टीम मुंबई इंडियंस के शुरुआती प्रदर्शन को देखते हुए फैंस का यह मानना है की टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो सकती है और जसप्रीत बुमराह भी लीग स्टेज के समाप्त होने के बाद मेगा ईवेंट के लिए अमेरिका भेजे जा सकते है।

5. सूर्यकुमार यादव

धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का भी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया दल में चयन पक्का माना जा रहा है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे है,जिसको लेकर ऐसा कहा जा रहा है की यह टीम इस बार प्ले ऑफ से पहले ही बाहर हो सकती है। ऐसे में यह भी आईपीएल के लीग स्टेज समाप्त होने के बाद मेगा ईवेंट के लिए अमेरिका भेजे जा सकते है।

0/Post a Comment/Comments