Free Fire Max में शुरू हुआ Scorching Ring इवेंट, मिल रही प्रीमियम आउटफिट्स

 


Free Fire Max में नया लक रॉयल इवेंट चल रहा है। इसका नाम Scorching Ring नाम है। इसमें आउटफिट बंडल मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। साथ ही, इवेंट में लगजरी टोकन भी दिए दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि गेम मेकर गरेना फ्री फायर मैक्स गेमर्स के इंटरेस्ट को बनाए रखने के लिए समय-समय पर गेम में इवेंट ऐड करता रहता है। इन इवेंट के जरिए प्लेयर्स को प्रीमियम आइटम्स पाने का मौका मिलता है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है और जीतने में मदद मिलती है।

Free Fire Max Scorching Ring Event

फ्री फायर मैक्स का Scorching रिंग इवेंट हाल ही में लाइव हुआ है। इसमें Scorching Seal और Flaming Hollowface प्रीमियम बंडल मिल रहे हैं। इसके अलावा, टोकन भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ेंगे, जो कि असली पैसों के आते हैं।

स्पिन के लिए कितने यूज करने होंगे डायमंड

गेम में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इवेंट में 1 बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे, जबकि 10+1 स्पिन के लिए 200 डायमंड का उपयोग करना होगा। इसके बाद ही रिवॉर्ड्स मिलेंगे।

टोकन के जरिए मिलेंगे रिवॉर्ड

फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट में स्पिन करने के अलावा टोकन एक्सचेंज करने पर भी रिवॉर्ड्स प्राप्त किए जा सकते हैं। 200 टोकन एक्सचेंज करने पर Hollowface, Killspark और Phoneix बंडल मिलेगा। इसके अलावा, 4 टोकन के बदले वेपन स्किन प्राप्त की जा सकेंगी।

इवेंट एक्सेस करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप :

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. टॉप लेफ्ट कॉर्नर में बने इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको मोको स्टोर दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब Scorching Ring इवेंट मिलेगा।
6. यहां पर आप स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ OB44 अपडेट

गेम डेवलपर गरेना ने पिछले हफ्ते OB44 अपडेट को रिलीज किया था। इस अपडेट के तहत गेम में कई मोड ऐड किए गए। नए कैरेक्टर का ऐलान किया गया। साथ ही, कई कैरेक्टर्स को अपग्रेड किया गया। यही नहीं गेम में नए इवेंट को भी जोड़ा गया, जिनके जरिए शानदार रिवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments