फिर गुंजी क्रुणाल पांड्या के घर किलकारियां, आईपीएल 2024 के बीच पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, इस देवता के ऊपर रखा नाम

Krunal Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच टीम इंडिया और लखनऊ सुपर जाइंट्स के धाकड़ हरफनमौला खिलाफ क्रुणाल पांड्या को बड़ी खुशखबरी मिली है। वे दूसरी बार पिता बने हैं। क्रुणाल (Krunal Pandya) की पत्नी पंखुड़ी ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके दी। क्रुणाल और पंखुड़ी ने अपने बेटे का नाम हिन्दू धर्म के एक देवता के नाम पर रखा है, जिसका जन्म कुछ दिन पहले हुआ था। हालांकि, दोनों ने फैंस को यह गुड न्यूज़ 5 दिन देरी से सुनाई है।

5 दिन पहले हुआ Krunal Pandya के बेटे का जन्म

क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी पंखुड़ी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने नवजात बेटे को हाथ में पकड़ा हुआ है। साथ ही कैप्शन के जरिए क्रुणाल एवं पंखुड़ी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु क्रुणाल पांड्या रखा है, जिसका जन्म 21 अप्रैल को हुआ।

आपको बता दें कि यह क्रुणाल और पंखुड़ी का दूसरा बेटा है। उनके पहले बेटे का जन्म जुलाई 2022 में हुआ था। इसका नाम उन्होंने कवीर रखा। बहरहाल वायु के जन्म की खुशखबरी सुन फैंस समेत सभी जाने माने क्रिकेटर कपल को बधाईयां दे रहे हैं।

2017 में हुई थी शादी

क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा की शादी 2017 में हुई थी। दोनों ने शादी से पहले लम्बे समय तक एक दूसरे तो डेट किया था। क्रुणाल और पंखुड़ी की मुलाकात आईपीएल के दौरान एक फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे – धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और कुछ समय के बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

पंखुड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उनके इंस्टग्राम पर 5 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। वे अक्सर अपने पति क्रुणाल और बेटे कवीर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं।

Krunal Pandya का ऐसा रहा है प्रदर्शन

क्रुणाल पांड्या और उनकी टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Gaints) का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन काफी अच्छा चल रहा है। क्रुणाल (Krunal Pandya) ने इस सीजन खेले 5 मैचों में 58 रन बनाए हैं और साथ ही 5 विकेट भी झटके हैं। वहीं, टीम की बात करें तो उन्होंने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं। उन्हें केवल 3 मैचों में हाल का सामना करना पड़ा है। वे अंक तालिका में 10 अंकों और +0.148 के रन रेट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

0/Post a Comment/Comments