WPL 2024: RCB ने रचा इतिहास, फाइनल में DC को 8 विकेट से हराते हुए बनी चैंपियन

वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर  Delhi Capitals को 8 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर की मेंस फ्रेंचाइजी ने 16 साल के आईपीएल इतिहास में एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि आरसीबी की वूमेंस टीम ने दूसरे सीजन में ही खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया। RCB पहली बार चैंपियन बना है। फाइनल में दिल्ली की टीम का एक समय स्कोर 7 ओवर में बिना विकेट खोये 64 रन था। इसके बाद दिल्ली ने सभी 10 विकेट 49 रन बनाकर खो दिए। दिल्ली की एक बार फिर रनरअप रही। WPL 2023 में खेले गए लीग के पहले सीजन के फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस ने हराया था। 

WPL 2024 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी  करते हुए Delhi Capitals की पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर सिमट गयी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 44(27) रन शेफाली वर्मा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। कप्तान मेग लैनिंग ने 23 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। शेफाली और लैनिंग ने पहले विकेट के लिए 64 (43) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। हालांकि अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। श्रेयंका पाटिल ने आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। 3 विकेट सोफी मोलिनेक्स ने अपने नाम किये। 2 विकेट आशा शोभना ने चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल मैच को 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर और 115 रन बनाकर जीत लिया। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पेरी ने बनाये। उन्होंने 37 गेंद में 4 चौको की मदद से 35* रन की पारी खेली। सोफी डिवाइन ने 27 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 3 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। डिवाइन और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 49(49) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। ऋचा घोष ने 14 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली की तरफ से एक-एक विकेट शिखा पांडे और मिन्नू मणि को मिला। 

0/Post a Comment/Comments