VIDEO: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित शर्मा के साथ हो रहा है भेदभाव, प्रैक्टिस मैच से हिटमैन को किया बाहर

 


Rohit Sharma : 22 मार्च को सीएसके और आरसीबी के मैच के साथ आईपीएल 2024 का आगाज हो जाएगा। फैंस आईपीएल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सभी टीमों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पूर्व प्रैक्टिस शुरू कर दी है,आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की टीम भी अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में अभ्यास करती हुई दिख रही है, जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

हार्दिक की कप्तानी में हो रहा Rohit Sharma के साथ भेदभाव

आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने वाला है इस बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करने वाले है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह उन्हे कप्तान बनाए जाने पर फैंस ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाईजी की खूब आलोचना की थी।

आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए जब मुंबई इंडियंस की टीम ने खिलाड़ियों के प्रैक्टिस करने का वीडियो शेयर किया,उस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूर खड़े दिखाई दे रहे है। जिसके बाद फैंस तमाम तरह की प्रतिक्रिया सामने रख रहे है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो,

रोहित शर्मा ने जिताए है 5 आईपीएल ट्रॉफी

टीम इंडिया के कप्तान के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार आईपीएल खिताब जिताया है। उन्होंने साल 2013 में फ्रेंचाईजी का को पहला आईपीएल खिताब दिलाया था,उसके बाद साल 2015,2017,2019 तथा 2020 में यह सिलसिला चलता रहा। रोहित शर्मा के अतिरिक्त एमएस धोनी ही एकमात्र कप्तान है,जिन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार खिताब जिताया है।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के नीलामी के ठीक पहले गुजरात टाइटन्स से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस की टीम में दोबारा शामिल होने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम का कप्तान बना दिया। टीम प्रबंधन के इस निर्णय के बाद लाखों फैंस ने नाराजगी जाहीर करते हुए टीम के सोशल मीडिया अकाउंट का अनफॉलो करना शुरू कर दिया। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 3 मिलियन लोगों ने अनफॉलो कर दिया था।

0/Post a Comment/Comments