IPL 2024 के बीच रेप केस में फंसा भारतीय क्रिकेटर, ऑस्ट्रेलियाई महिला ने लगाया गंभीर आरोप, अब खानी पड़ेगी जेल की हवा

 


IPL 2024 : आईपीएल 2024 की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया है,सोमवार 25 मार्च को आईपीएल के मौजूदा संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया है। आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल किया। इस बीच एक भारतीय मूल के क्रिकेटर पर ऑस्ट्रेलियाई महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए। आगे हम आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताने वाले है।

IPL 2024 के बीच लगे भारतीय खिलाड़ी पर रेप के आरोप

आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होते फैंस अपनी – अपनी टीमों को खूब सपोर्ट कर रहे है। इस बीच एक भारतीय खिलाड़ी के ऊपर ऑस्ट्रेलिया की महिला ने रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए है। हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे वह भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2024 में किसी टीम का हिस्सा नहीं है। उस भारतीय मूल के  IPL 2024) खिलाड़ी का नाम निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) है,जो ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस को तरफ से खेलते है। उन पर ऑस्ट्रेलिया की महिला ने आरोप लगाया है की एक नाइट क्लब में मिलने के बाद उन्होंने महिला के साथ कार में दुष्कर्म किया। हालांकि भारतीय मूल के खिलाड़ी निखिल चौधरी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है।

पंजाब के लिए खेलते थे घरेलू क्रिकेट 

भारत में खेली जा रहे आईपीएल 2024 (IPL  2024) के बेड भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निखिल चौधरी पर ऑस्ट्रेलिया की महिला ने रेप जैसा बड़ा आरोप लगाया है। आपको जानकारी के लिए बता दें भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) भारत में पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे लेकिन 2020 में ऑस्ट्रेलिया चले गए और वहां पर पोस्टमैन के काम करने के साथ – साथ क्रिकेट खेलते थे। 2023 में उन्हें बिग बैश लीग की टीम होबार्ट हूरिकेंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। उन्होंने होबार्ट का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए है,जबकि 7 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए है।

0/Post a Comment/Comments