IPL 2024 के बाद RCB का यह दिग्गज खिलाड़ी लेगा सन्यांस, 17 सालों से मचा रहा है आईपीएल में धमाल

 


IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन शुरू होने में अब अधिक समय शेष नहीं है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह आईपीएल का 17वां संस्करण होगा। इसमें कई चेहरे फैंस को पहली बार मैदान पर नजर आएंगे, जबकि कुछ चेहरे ऐसे भी होगें, जो आखिरी बार फैंस के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खेमे में भी एक खिलाड़ी ऐसा है, जो आईपीएल के पहले सीजन यानि 2008 से लगातार टूर्नामेंट में अपना धमाल मचाता नजर आया है, लेकिन आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद वो इस रंगा रंगा टूर्नामेंट को अलविदा कह देगा।

RCB का यह दिग्गज करेगा संन्यास का ऐलान

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक सन्यांस का ऐलान कर सकते हैं। इस बार वो अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलेंगे। प्रतिष्ठित खेल वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि दिनेश कार्तिक इसी साल जून में 39 वर्ष के हो जाएंगे। ऐसे में वे जल्द ही अपने क्रिकेट करियर पर अंतिम फैसला लेंगे।

संभावना जताई जा रही है कि अगर दिनेश आईपीएल में खेलने जारी रखते हैं, तो भी इंटरनेशनल क्रिकेट से उनका सन्यांस लेना तय है। दिनेश कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। वहीं, टीम इंडिया के लिए वनडे खेले हुए उन्हें लगभग 4 साल और टेस्ट मैच खेले लगभग 6 साल हो गए हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं दिनेश कार्तिक

आईपीएल 2022 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले दिनेश कार्तिक के सन्यांस की वजह उनकी खराब फॉर्म हो सकती है। दरअसल, कार्तिक ने आईपीएल 2022 में खेले 16 मुकाबलों में 55.00 की शानदार औसत और 183.33 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया में भी चुना गया।

हालांकि, आईपीएल 2023 में दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने 13 मैचों में 11.67 की औसत से सिर्फ 140 रन बनाए। ऐसे में अगर IPL 2024 (IPL 2024) में भी वे रन बनाने में असफल रहते हैं, तो सन्यांस की घोषणा कर सकते हैं।

0/Post a Comment/Comments