IPL 2024 के बाद एमएस धोनी लेंगे संन्यास, इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकती है CSK की कमान


Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  (MS Dhoni) ने आईपीएल 2022 से पहले कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन रविंद्र जडेजा की अगुवाई में पीली जर्सी वाली टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। ऐसे में आईपीएल 2023 में माही ने एक बार फिर टीम की कमान संभाली और फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को पटखनी देखर रिकॉर्ड पांचवीं बार ख़िताब जीता।

हालांकि, आईपीएल 2023 के दौरान एमएस धोनी को कई बार घुटने की समस्या से जूझते हुए देखा गया। ऐसे में आशंका है कि वे आगामी सीजन यानि आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद क्रिकेट से सन्यांस ले लेंगे। आइये ऐसे में जानते हैं कि धोनी के बाद कौन 3 खिलाड़ी सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं।

ये खिलाड़ी बन सकते हैं सीएसके के अगले कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बाद युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का अगला कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। रुतुराज ने 2023 में चीन में आयोजित एशियाई खेलो में टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए गोल्ड मैडल जीता था। इसके अलावा रुतुराज ने घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की भी कप्तानी की है और अपनी लीडरशिप की क्षमता का परिचय दिया है।

रुतुराज के अलावा रविंद्र जडेजा भी एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी कर सकते हैं। भले ही जड्डू की अगुवाई में आईपीएल 2022 में टीम का प्रदर्शन निरशजनक रहा, लेकिन फ्रेंचाइजी के लिए जडेजा का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट एक बार फिर उन्हें बतौर कप्तान आजमा सकता है।

यह खिलाड़ी भी कप्तानी का है प्रबल दावेदार

रुतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा के अलावा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अगले कप्तान बन सकते हैं। आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया तो सभी दंग रह गए थे। कई फैंस ने तो रोहित से मुंबई इंडियंस छोड़ने की भी अपील की। ऐसे में हिटमैन फैंस की यह बात मान आईपीएल 2025 में पीली जर्सी वाली टीम में शामिल हो सकते हैं और जिस तरह का रोहित शर्मा का कप्तानी का रिकॉर्ड है, सीएसके (Chennai Super Kings) का मैनेजमेंट उन्हें कप्तान नियुक्त करने में ज्यादा नहीं सोचेगा।

0/Post a Comment/Comments