श्रीलंका के नए कप्तान ने ताबड़तोड़ छक्के लगाकर बनाया नया रिकॉर्ड, आज तक नहीं कर पाया था कोई ऐसा

 


श्रीलंकाऔर बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान चरित असलंका (Charith Asalanka) ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने छक्कों के मामले में ये कीर्तिमान बनाया। चरित असलंका ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। आज तक कोई भी श्रीलंकाई कप्तान इससे पहले ये कारनामा नहीं कर पाया था। असलंका ये कारनामा करने वाले पहले श्रीलंकाई कप्तान बन गए हैं।

श्रीलंकाई टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 3 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 203 रन ही बना सकी और सिर्फ 3 रन से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

चरित असलंका ने 21 गेंद पर 44 रन बनाए

श्रीलंका टीम के कप्तान चरित असलंका ने इस मुकाबले में काफी धुआंधार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 21 गेंद पर 6 छक्के लगाते हुए 44 रनों की धुआंधार पारी खेली। चरित असलंका का कप्तान के तौर पर ये पहला ही मुकाबला था और उन्होंने बेहतरीन पारी खेल दी। इस तरह से टी20 डेब्यू में कप्तान के तौर पर 6 छक्के लगाने वाले वो पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा एक टी20 पारी में 6 छक्के लगाने वाले वो श्रीलंका के तीसरे कप्तान बने। इससे पहले थिसारा परेरा और दसुन शनाका ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं श्रीलंका का बांग्लादेश के खिलाफ बांग्लादेश में ये दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने इससे पहले 2018 में 210 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि बांग्लादेश को इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 12 रन चाहिए थे लेकिन टीम 8 रन ही बना पाई। दसुन शनाका ने बेहतरीन गेंदबाजी की और श्रीलंकाई टीम को एक रोमांचक जीत दिला दी। दोनों टीमों के बीच अभी दो टी20 मुकाबले और खेले जाने हैं।

0/Post a Comment/Comments