ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं सुरेश रैना और एबी डी विलियर्स का महारिकॉर्ड


दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास रविवार (31 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। पंत ने अभी तक आईपीएल में 100 मैच क 99 पारियों में 2884 रन बनाए हैं। 

क्रिस गेल 75 पारियों के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। केएल राहुल ने 80 पारी और डेविड वॉर्नर ने 94 पारियां खेली थी।

इसके अलावा पंत दिल्ली कैपिटल्स के पहले और टूर्नामेंट के इतिहास के दसवें खिलाड़ी बनेंगे जिन्होंने एक टीम के लिए 3000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, एबी डी विलियर्स, एमएस धोनी, डेविड वॉर्नर, कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल ने ही यह कारनामा किया था। 

15 महीने बाद फिट होकर लौटे पंत पहले दो मुकाबलों में अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील करने में असफल रहे हैं। पंत ने 2 पारियों में सिर्फ 46 रन बनाए हैं। 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है, दो मैच में दो हार के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर हैं। वहीं मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पहले स्थान पर है। गायकवाड़ की अगुआई वाली टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं। 

आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन

1.क्रिस गेल- 75 पारी

2. केएल राहुल- 80 पारी

3. डेविड वॉर्नर- 94 पारी

4. सुरेश रैना- 103 पारी

5. एबी डी विलियर्स- 104 पारी 

6. अजिंक्य रहाणे- 104 पारी

0/Post a Comment/Comments