टीम इंडिया का ये सीनियर खिलाड़ी कर चुका है लड़कियों के साथ गंदे काम, अभिनेत्रियों तक को नहीं छोड़ा

 


Team India: भारतीय क्रिकेट इतिहास काफी बड़ा और सुनहरा है। यहां कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए, जिन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी गहरी छाप छोड़ी। हालांकि, इनमें से कई खिलाड़ी सफलता हासिल करने के बाद अपनी राह से भटक गए। आज हम आपको ऐसे ही एक भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सफलता के शिखर पर पहुंचने के साथ ही गंदे कामों में संलिप्त हो गया। इतना ही नहीं उसने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ संबंध बनाए और उनका करियर ख़राब कर दिया। आइये जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी और वर्तमान समय में वो क्या कर रहा है।

Team India का सबसे बड़ा कैसनोवा है ये खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अपने समय से सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक थे। उन्होंने अपने 17 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में टीम इंडिया (Team India) के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवी ने एक ही ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ कर इतिहास रच दिया था। इसके बाद उन्होंने भारत की 2011 वर्ल्ड कप की जीत में भी अहम योगदान दिया था।

वहीं, युवी ने साल 2015 में मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हेज़ल कीच के साथ सगाई की और 30 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। युवराज और हेज़ल का एक बेटा और बेटी भी है। युवी अब भले ही पारिवारिक और जिम्मेदारी पति बन चुके हैं, लेकिन एक समय था, जब उन्हें भारतीय क्रिकेट (Team India) का सबसे बड़ा कैसनोवा कहा जाता था और उनके ढेरों महिलाओं के साथ संबंध थे।

कई महिलाओं को डेट कर चुके हैं युवी

युवराज ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड जगत में डेब्यू करने वाली किम मिशेल शर्मा को लगभग 4 साल तक डेट करने के बाद छोड़ दिया था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के साथ भी उनका रिश्ता सुर्ख़ियों में रह चुका है। युवी ने फेमस मॉडल रिया सेन को भी काफी समय तक डेट किया, लेकिन उनसे भी शादी नहीं की, जो उनका कैसनोवा वाला चरित्र दिखाता है।

इतना ही नहीं युवराज सिंह का संबंध प्रीति ज़िंटा, मनीषा लाम्बा, नेहा धूपिया और अनुषा दांडेकर के साथ भी रहा है। मगर उनका रिश्ता इनमें से किसी के भी साथ परवान नहीं चढ़ सका।

0/Post a Comment/Comments