छक्कों का नया इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, 6 हिट लगाते ही बना देंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

 


Rohit Sharma: रोहित शर्मा को आज के समय में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है। इस समय रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ छह छक्के लगाकर एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बना देंगे। रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल करियर में बहुत बड़ी उपलब्ध हासिल करने के करीब पहुंच चुके हैं।

रोहित हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

रोहित शर्मा को आज के समय में दुनिया का सिक्सर किंग भी कहा जाता है। क्योंकि रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर में अभी तक 594 छक्के लगाए हैं। आखिरी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा अगर छह छक्के और लगा देते हैं तो वह अपने इंटरनेशनल करियर में 600 छक्के पूरे कर लेंगे। इसके साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इतने छक्के नहीं लगा पाया है।

तोड़ चुके हैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड

अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज था जिन्होंने 553 छक्के लगाए थे। लेकिन अब रोहित शर्मा पहले नंबर पर बने हुए हैं और दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम आता है इसके अलावा तीसरे नंबर पर पाकिस्तान पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी है जिन्होंने 476 छक्के लगाए हैं।

0/Post a Comment/Comments