3 कारण, आखिर क्यों रोहित शर्मा IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के बन सकते हैं कप्तान


Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन शुरू होने में चंद दिन शेष हैं। इस बार गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कुछ अन्य टीमें नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। मगर आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया तो सभी दंग रह। 2013 से टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया जाना फैंस को बिलकुल रास नहीं आया।

इसी बीच संभावना जताई जा रही है कि हिटमैन आईपीएल 2024 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का खेमा ज्वाइन कर सकते हैं और उन्हें वहां कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। आज हमारे इस खास आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 कारण बताएंगे, जो बताते हैं कि क्यों रोहित सीएसके के अगले कप्तान हो सकते हैं।

कप्तानी का शानदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने साल 2013 में सबसे पहले मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी और कप्तान बनते ही उन्होंने मुंबई को उनका पहला ख़िताब जीता दिया। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने रोहित को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया और रोहित उनके इस भरोसे पर खरे भी उतरे।

हिटमैन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी ख़िताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस दौरान रोहित ने बल्ले से भी शानदार खेल दिखाया। यह आंकड़ें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सीएसके का कप्तान नियुक्त करने के लिए काफी हैं।

टीम इंडिया के लिए भी शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की अगुवाई करते हुए अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया। 2021 में विराट कोहली द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को तीनों प्रारूपों का कप्तान बनाया और उन्होंने काफी अच्छा परिणाम दिया।

36 साल के रोहित शर्मा (Rohit Sharma)ने टीम इंडिया की अब तक 115 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से 85 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि 26 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच टाई और 2 ड्रॉ रहे हैं। उनका बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 73.91 है, जो महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से काफी बेहतर है।

CSK को भी है कप्तान की तलाश

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपना पांचवां ख़िताब जीता था, लेकिन अब धोनी 42 साल के हो चुके हैं और आईपीएल 2024 के बाद सन्यांस की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी नए कप्तान की तलाश में होगी। सीएसके ने आईपीएल 2022 के लिए रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया था, लेकिन इस सीजन पीली जर्सी वाली टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

ऐसे में जड्डू का दोबारा कप्तान बनना लगभग असंभव है। वहीं, टीम में अन्य कोई अधिक अनुभवी खिलाड़ी भी नहीं है। इसलिए अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीएसके के हिस्सा बनते हैं, तो वे कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार होंगे।

0/Post a Comment/Comments