शाहरूख खान ने जिस पर लगाए करोड़ों रूपये, वहीं टीम से हुआ बाहर, अब ये फिसड्डी खिलाड़ी करेगा रिप्लेस


IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण शुरू होने में केवल कुछ सप्ताह का समय शेष है। इसी बीच सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। मैनेजमेंट सभी खिलाड़ियों से उनकी उपलब्धता की जानकारी लेकर अपनी स्क्वाड को एकजुट करने की योजनाओं को तैयार कर रहे हैं।

इसी क्रम में 2012 और 2014 में आईपीएल का ख़िताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिसंबर 2023 में आयोजित हुए आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में उन्होंने जिस खिलाड़ी को करोड़ों रूपए खर्च खरीदा था। उसने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

IPL 2024: शाहरुख खान की टीम को लगा बड़ा झटका

दरअसल, केकेआर ने 19 दिसंबर 2023 को दुबई में आयोजित हुए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रूपए खर्च कर अपने खेमे में शामिल किया था। मगर उनके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) को भी ऊंची कीमत पर खरीदा। कोलकाता ने एटकिंसन को 1 करोड़ रूपए की बेस प्राइस पर खरीदा था।

हालांकि, अब एटकिंसन ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से अपना नाम वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनका वर्कलोड मैनेज करने के लिए आईपीएल से दूर रहने के लिए कहा, जिसे एटकिंसन ने मान लिया।

IPL 2024: एटकिंसन के जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

केकेकार ने गस एटकिंसन के रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका के दुष्मंता चमीरा (Dushmantha Chameera) को अपने खेमे में शामिल किया है। उन्हें 50 लाख रूपए की बेस प्राइस पर खरीदा गया है। गौरतलब है कि चमीरा आईपीएल 2018 और 2021 में क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, आईपीएल 2022 में उन्होंने लखनऊ सुपर जाइंट्स का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 9 मैचों में 12 विकेट चटकाए।

चमीरा ने अब तक आईपीएल में कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.73 की इकॉनमी रेट से कुल नौ विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में अब आईपीएल 2024 (IPL 2024) में केकेआर उन्हें मिचेल स्टार्क के जोड़ीदार के रूप में उपयोग कर सकती है।

0/Post a Comment/Comments