जानिए कौन हैं यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन, खूबसूरती ऐसी की इंद्रदेव की अप्सराओं को भी आ जाए शर्म

 


Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए टेस्ट मैच में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने टीम इंडिया की पहली पारी में 290 गेंदों में 19 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 209 रन बनाए। जासीवाल के इस दोहरे शतक ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी।

मगर इसी बीच जायसवाल से जुड़ा एक और शख्स इस समय इंटरनेट पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं जायसवाल की तथाकथिक गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन की, जिन्हे हाल ही में टीम इंडिया की जर्सी में स्पॉट किया गया था।

कौन हैं मैडी हैमिल्टन?

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में स्टैंड्स पर भारतीय जर्सी पहनी दिखी मैडी हैमिल्टन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फैंस उनके बारे में जानकारी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ क्या संबंध है, तो आइये आपको बताते है कि कौन हैं मैडी हैमिल्टन और इनके बारे में क्या जानकारी उपलब्ध है।

दरअसल, अफवाह है कि जायसवाल और मैडी डेट कर रहे है। इसका आधार है वो तस्वीर, जिसे खुद जायसवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर में वे मैडी के साथ पोज देते नजर आए थे। साथ ही उन्होंने कैप्शन में ‘परिवार’ लिखा था। यहीं से फैंस को दोनों के डेट करने पर यकीन हो गया।

इस देश की रहने वाली है मैडी हैमिल्टन

मैडी हैमिल्टन इंग्लैंड में रहती हैं। मगर वे सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं और उनके बारे में इंटरनेट पर अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में वे एक रहस्यमय शख्सियत बनी हुई हैं। मगर जिस तरह से वे जासीवाल को स्टेडियम में चीयर करती हुई दिखी हैं, दोनों रिश्ते में काफी गहराई प्रतीत हो रही है।

गौरतलब है कि मैडी हैमिल्टन और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को छुट्टियों और पारिवारिक समारोहों सहित विभिन्न अवसरों पर एक साथ देखा गया है। जायसवाल को मैडी के भाई, हेनरी हैमिल्टन के साथ भी देखा गया है। हेनरी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों के बीच की गहरी दोस्ती का पता चलता है।

0/Post a Comment/Comments