रोहित शर्मा ने नीता अंबानी को दिया झटका, IPL की इस फेमस टीम का बने कप्तान!, अब हार्दिक पांड्या से लेंगे बदला

 


Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का ऑक्शन अब बेहद करीब है 19 दिसंबर को दुबई में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। मगर इससे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई है, जिन्हे कुछ दिन पहले ही गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया था।

हालांकि, इसी बीच एक और बड़ी खबर आई है, जिसने समस्त क्रिकेट जगत के कान खड़े कर दिए हैं। रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियन का साथ छोड़ एक अन्य फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।

मुंबई इंडियंस को छोड़ेंगे Rohit Sharma?

10 सालों तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा ने 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में कुल 5 बार टीम को चैंपियन बनाया। मगर पिछले 3 सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उनसे कप्तानी ले ली गई है। मुंबई इंडियंस के फैंस भी फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं हैं और सोशल मीडिया पर अपना विरोध प्रकार कर रहे हैं।

इसी बीच खबर आई है कि दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस से संपर्क किया। मगर कॉन्ट्रैक्ट का हवाल देखर एमआई ने इस डील को आगे नहीं बढ़ाया। स्पोर्टस टुडे की खबर के अनुसार डीसी चाहती थी कि रोहित उनकी टीम में आएं और कप्तानी संभाले, मगर यह डील सफल नहीं हो पाई। इसके बाद दिल्ली ने ऋषभ को ही अपना कप्तान बनाने का फैसला किया है।

रोहित को कप्तानी से हटाना MI को पड़ रहा है भारी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाए जाने की खबर सामने आने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। सभी विरोध प्रकट करने का अपना अपना तरीका अपना रहे हैं। कुछ अपनी जर्सियां आग के हवाले कर रहे हैं, तो कुछ ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। रोहित के कप्तान रहते टीम के इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे मगर अब ये 10 लाख तक घट गए हैं।

इसके अलावा ट्वीटर पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। इससे टीम की ब्रांड वैल्यू पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। साथ ही इस घटना के 2 दिन बाद भी सोशल मीडिया पर ‘शेम ऑन एमआई’, ‘RIP मुंबई इंडियंस’ और ‘रोहित शर्मा’ जैसे हैशटैग ट्रैंड कर रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments