सोमवार, 11 दिसंबर को आईपीएल की तरफ से 2024 के सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन (IPL 2024 Auction List) में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई। ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला होगा। ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम के कुल 7 खिलाड़ी नजर आएंगे, जिसमें कप्तान पैट कमिंस, ट्रैविस हेड और मिचेल स्टार्क का नाम भी शामिल हैं।
ऑक्शन में शामिल होने वाले 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय और 119 विदेशी (2 एसोसिएट) खिलाड़ी शामिल हैं। कुल खिलाड़ियों में 116 कैप्ड, 215 अनकैप्ड और 2 एसोसिएट खिलाड़ी हैं। 10 फ्रेंचाइजी को मिलाकर कुल 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिसमें से 30 विदेशी स्लॉट हैं।
ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ का है, जिसमें कुल 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया जिसमें भारत की तरफ से हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव का नाम भी शामिल है। 2 करोड़ के बेस प्राइस में शामिल अन्य खिलाड़ी हैरी ब्रूक, ट्रैविस हेड, राइली रूसो, स्टीव स्मिथ, गेराल्ड कोएट्जी, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स, जोश इंग्लिस, लोकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, आदिल राशिद, रासी वैन डर डुसेन, जेम्स विंस, शॉन एबॉट, जेमी ओवरटन, डेविड विली, बेन डकेट और मुस्ताफ़िज़ुर रहमान हैं।
1.5 करोड़ रुपये के दूसरे सबसे अधिक बेस प्राइस में कोई भारतीय शामिल नहीं है। इसमें वानिंदु हसरंगा, फिलिप साल्ट, कॉलिन मुनरो, शेरफेन रदरफोर्ड, टॉम करन, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, जेम्स नीशम, डेनियल सैम्स, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, झाई रिचर्डसन और टिम साउदी शामिल हैं।
1 करोड़ के बेस प्राइस पर 14 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज किया है, जिसमें नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वीजे भी शामिल है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने अपना बेस प्राइस पर सिर्फ 50 लाख रखा है।
आईपीएल ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरेना में होगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। खर्च करने के लिए उपलब्ध कुल पर्स 262.95 करोड़ रुपये है। कोलकाता नाइट राइडर्स (12) के पास सबसे अधिक स्थान भरे जाने हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के पास ऑक्शन में सबसे अधिक राशि (38.15 करोड़ रुपये) हैं।
ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों के साथ होगी, जिसमें सबसे पहले बल्लेबाज आएंगे, इसके बाद ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर सूचीबद्ध क्रम में होंगे। अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी यही क्रम अपनाया जाएगा।
🚨 NEWS 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) December 11, 2023
IPL 2024 Player Auction list announced.
The roster for the Indian Premier League (IPL) 2024 Player Auction has been unveiled. The auction is set to take place in Dubai at the Coca-Cola Arena on December 19th, 2023.
𝗔𝗹𝗹 𝗧𝗵𝗲 𝗗𝗲𝘁𝗮𝗶𝗹𝘀 🔽… pic.twitter.com/w26igPZRBH
Post a Comment