रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने क्यों बनाया कप्तान, असली वजह आई सामनें


 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को आईपीएल 2024 से पहले बड़े बदलाव का ऐलान किया और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान बनाया। रोहित की इसकी जानकारी वर्ल्ड कप के दौरान ही दे दी गई थी। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मुंबई इंडियंस द्वारा वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही रोहित को हार्दिक पांड्या के टीम में लौटने की जानकारी दे दी गई थी। सूत्रों के अनुसार पांड्या ने कप्तानी मिलने की शर्त पर ही गुजरात से मुंबई की टीम में आने का फैसला किया था। 

हाल ही में हार्दिक गुजरात से ट्रेड की जरिए वापस मुंबई की टीम में लौटे थे। हार्दिक ने पहले ही मुंबई इंडियंस टीम के मालिकों को पहले की साफ कर दिया था कि अगर फ्रेंचाइजी उन्हें वापस लाना चाहती है तो वह टीम की कप्तानी करेंगे। वर्ल्ड कप के दौरान ही रोहित को हार्दिक के कप्तान बनने की जानकारी भी दे दी गई थी। 

बता दें कि 2013 में रिकी पोंटिंग को हटाकर रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया था। रोहित ने बतौर कप्तान पहले ही सीजन में मुंबई को पहला खिताब जिताया था। फिर मुंबई ने चार और बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीतने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 

हार्दक आईपीएल 2022 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े थे और उन्होंने कप्तानी करते हुए पहले ही सीजन में टीम को खिताब जिताया। इसके बाद अगले सीजन में गुजराज फाइनल तक पहुंची। 

मुंबई ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था और गुजरात को ट्रांसफर फीस भी दी थी। इसके अलावा ऑक्शन से पहले अपने सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को आरसीबी को ट्रेड किया था। 

0/Post a Comment/Comments