साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 382 रन का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। उन्होंने 140 गेंद में 15 चौको और 7 छक्कों की मदद से 174 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 49 गेंद में 2 चौको और 8 छक्कों की मदद से 90 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
कप्तान एडेन मार्करम ने 69 गेंद में 7 चौको की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं डेविड मिलर 15 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे। डी कॉक और क्लासेन ने 142 (87) रन की साझेदारी की। डी कॉक और मार्करम ने 131 (137) रन की साझेदारी निभाई। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हसन महमूद ने हासिल किये। एक-एक विकेट शोरफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और कप्तान शाकिब अल हसन को मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 46.4 ओवरों में 233 रन के स्कोर पर सिमट गयी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन महमूदुल्लाह के बल्ले से निकले। उन्होंने 111 गेंद में 11 चौको और 4 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। ये वनडे में उनका चौथा शतक है। वहीं वर्ल्ड कप में उनके द्वारा लगाया गया ये तीसरा शतक है।
लिटन दास ने 44 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। वहीं नसुम अहमद ने 19(19) रन का योगदान दिया। महमूदुल्लाह ने मुस्तफिजुर रहमान (11) के साथ 68 (56) रन की साझेदारी की। महमूदुल्लाह और नसुम ने 41 (39) रन की साझेदारी की। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए। 2-2 विकेट कागिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स और मार्को यानसेन के खाते में गए। केशव महाराज को एक विकेट मिला।
एक टिप्पणी भेजें