World Cup 2023: डी कॉक के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से रौंदा

साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के शतक और कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 134 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। अन्य साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं ऑस्ट्रेलिया का भी जीत का खाता खुलना बाकी है। उन्होंने जो दो मैच खेले है और दोनों में हार मिली है।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 311 रन का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। उन्होंने 106 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। ये उनका लगातार दूसरा शतक उनके अलावा एडेन मार्करम ने 44 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 55 गेंद में 2 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली।

डी कॉक और टेम्बा ने 108 (118) रन की शतकीय साझेदारी की। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंद में 3 चौको की मदद से 29(27) रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को मिले। एक-एक विकेट कप्तान पैट कमिंस, एडम ज़ाम्पा और जोश हेज़लवुड को मिला। आखिरी ओवर करने आये स्टार्क ने मात्र एक रन देकर 2 विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछे करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 40.5 ओवरों में 177 के स्कोर पर लुढ़क गयी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्नस लाबुशेन ने बनाये। उन्होंने 74 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। मिचेल स्टार्क ने 51 गेंद में 3 चौको की मदद से 27 रन बनाये। इन दोनों बल्लेबाजों ने 69 (98) रन की साझेदारी की। वहीं कप्तान कमिंस ने 22(21) रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कागिसो रबाडा ने चटकाए। 2-2 विकेट मार्को यानसेन, केशव महाराज और तबरेज़ शम्सी को मिले। एक विकेट लुंगी एनगिडी ने लिया। 

0/Post a Comment/Comments