On This Day Dhoni: धोनी का 18 साल पहले का वीडियो वायरल, जानें क्या हुआ था आज के दिन?

 


On This Day In 31st October 2005 Dhoni Smashes 183 Runs Against Sri Lanka: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेठ कप्तानों में आती है। धोनी टीम इंडिया के एकमात्र कप्तान है जिन्होंने 3 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हैं। उनके अलावा कपिल देव को छोड़कर ऐसा करनामा कोई भी नहीं कर पाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं की आज यानि 31 अक्टूबर को धोनी के अपने नाम एक ऐसा रिकार्ड बनाया था जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। 

HELICOPTER SHOT को मशहूर करने वाले एमएस धोनी (Dhoni On this day) ने न सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्ले से भी टीम इंडिया में बड़ा योगदान दिया है। गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से काँपते थे। आइए जानें आज के दिन धोनी ने ऐसा कौन सा कारनामा किया था। 

आज के दिन 31 अक्टूबर ,2005 (ON THIS DAY 31 OCTOBER, 2005)

On This Day In 31st October 2005 Dhoni Smashes 183 Runs Against Sri Lanka: 31 अक्टूबर 2005 यानि आज के दिन 18 साल पहले एमएस धोनी ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे शानदार पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर स्टेडियम में 145 गेंदों में 183 रनों के धागा खोल पारी खेली थी। धोनी ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और फिर 85 गेंदों में 3 आंकड़ों का स्कोर पूरा किया था।

जैसे ही धोनी ने अपना शतक पूरा किया, वह श्रीलंकन गेंदबाजों पर बरस पड़े। धोनी ने अपनी इस पारी में 15 चौके और 10 छक्के जड़े थे। धोनी की इस धांसू पारी के बदौलत, भारत 23 गेंद शेष रहते 299 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाया। माही को उनके शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। भारत ने उस 7 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में तब तक 3-0 की लीड ले रखी थी। 

देखें धोनी (Dhoni On this day) की इस पारी का वीडियो, 18 साल बाद हुआ वायरल 

आपको बता दें कि, यह स्कोर किसी विकेटकीपर द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाया गया सबसे ज्यादा स्कोर है जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। 

0/Post a Comment/Comments