CWC 2023 : रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गजों से निकले आगे

 


भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान (Afghanistan Cricket Team) के खिलाफ चल रहे वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक तूफानी अंदाज में पूरा किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने सबसे पहले वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे किये और उन्होंने केवल 19 पारियों में यह कारनामा हासिल किया। उसके कुछ समय बाद ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के अब रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 554 छक्के जड़ क्रिस गेल के 553 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से आगे निकल गए हैं।

रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 148 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 182 छक्के जमाये हुए, जबकि टेस्ट फॉर्मेट में भी उनके नाम 52 मैचों की 88 पारियों में 77 छक्के हैं। वनडे फॉर्मेट की बात करें तो रोहित शर्मा इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर का 253 मुकाबले खेले हैं और उन्होंने इस दौरान 296 छक्के जड़े हुए हैं, हालांकि यह रिकॉर्ड कितना आगे जायेगा यह उनकी पारी खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।

रोहित शर्मा ने 1 महीने पहले हुए एक इंटरव्यू में इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जताई थी। रोहित शर्मा ने उस समय कहा था कि, 'ये काफी बड़ा रिकॉर्ड होगा अगर ऐसा होता है। मैं ये सोच भी नहीं सकता हूं कि मैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकता हूं। ये काफी मजेदार होगा।' और आज उन्होंने इतिहास रचते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा ने अपने वर्ल्ड कप करियर का आज 7वां शतक भी पूरा कर लिया है और वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन के 6 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

0/Post a Comment/Comments