वर्ल्ड कप 2023 के बीच श्रीलंका को लगा एक और बड़ा झटका, टीम का सबसे धाकड़ खिलाड़ी सभी मैचों से हुआ बाहर

ICC World Cup 2023: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के सिर पर इस समय आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का खुमार है। अब तक इस टूर्नामेंट में 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 5 अक्टूबर को शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 नंबर को खेला जाएगा। तमाम टीमें विश्व कप की चमचमाती ट्रॉफी को जीतने के लिए पूरी जान झोंकेंगी। प्वॉइंट्स टेबल की अगर बात करें तो साउथ अफ्रीका 6 मैचों में पांच जीत समेत 10 अंक लेकर शीर्ष पर मौजूद है। हालांकि इस टूर्नामेंट के मध्य में ही श्रीलंकाई खेमे से एक और बुरी खबर आ रही है। उनकी टीम का एक और अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

श्रीलंका के लिए एक और बुरी खबर

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के बीच श्रीलंका की टीम से बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उनकी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज लाहुरू कुमारा (Lahiru Kumara) विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर दुष्मंता चमीरा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बता दें कि वह पहले स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। और तो और वह एशिया कप 2023 का भी हिस्सा नहीं थे। इसके बाद उन्हें और एंजेलो मैथ्यूज रिजर्व के तौर पर शामिल किया था। बता दें कि इससे पहले भी कई खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। मथीसा पथिराना, कप्तान दासुन शनाका पहले ही अपने वतन लौट चुके हैं।

अफगानिस्तान से होगा अगला मुकाबला

श्रीलंका (Sri Lanka) ने इस आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अंक तालिका की अगर बात करें तो बता दें कि उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मुकाबलों में उन्हें जीत हासिल हुई है। उनका अगला मुकाबला 30 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ होगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उन्हें आने वाले तमाम मुकाबलों में जीत दर्ज करने की जरूरत होगी। साथ ही उन्हें अन्य टीमों के परिणामों पर भी नजर रखने की जरूरत होगी।

0/Post a Comment/Comments