टीम इंडिया का ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 में भारत को बनाएगा चैंपियन, स्टेडियम में लगाता है लंबे-लंबे छक्के

 


दुनिया भर में क्रिकेट आज के समय लोकप्रियता के मामले में फुटबॉल को भी टक्कर देने लगा है। इसका श्रेय कुछ हद तक भारत देश के तमाम दिग्गज क्रिकेटरों को भी जाता है। अब अक्टूबर और नवंबर महीने में भारत में ही विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का आयोजन होने जा रहा है। इस विश्व कप की मेजबानी भारत ही कर रहा है। वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारत की जीतने की उम्मीद काफी ज्यादा लगाई जा रही है। उसका श्रेय भी भारत के तमाम फॉर्म में चल रहे हैं क्रिकेटरों को मिलता है। जो किसी भी अंतर्राष्ट्रीय मैच का रुख बदलने की ताकत, हिम्मत और जरूरत भी रखते हैं।

यह खिलाड़ी बनाएगा भारत को चैंपियन

आपको बताते चलें कि भारत ने स्वदेश में हुए विश्वकप 2011 में खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में 2023 के विश्वकप (World Cup 2023) में उम्मीद लगाना लाजमी है। इसको लेकर बीसीसीआई ने अब तैयारी भी पूरी कर ली है और अपनी टीम भी सुनिश्चित कर दी है। इस टीम में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) है और ये एक ऐसा नाम है जो भारत को विजेता बना सकता है। जिसके ऊपर फैंस आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं और उनका हालिया फॉर्म भी किसी से छिपा हुआ नहीं है।

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) को लेकर यशस्वी जायसवाल की तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। वह फिलहाल उस परिस्थिति में खड़े हैं, जहां से वह किसी भी देश के कोई भी गेंदबाज को कभी भी मात दे सकते हैं। हालांकि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का कुछ खास अनुभव नहीं है। लेकिन, उनके पास जितना अनुभव है वह उन्हें बेहतर बनाने के लिए काफी है। उन्होंने अब तक केवल 2 टेस्ट मैच खेले हैं जिन की तीन पारियों में उन्होंने 266 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक भी हैं।

आईपीएल में कर चुके हैं कमाल

गौरतलब है कि हाल ही में हुए आईपीएल 2023 में भी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपनी शानदार बैटिंग के प्रदर्शन से सभी क्रिकेट दिग्गजों को भी अपना कायल कर लिया था। उन्होंने इस सीजन के 14 मुकाबलों में 14 पारियों में 5 अर्धशतक और एक शानदार शतक भी ठोका है। इस दौरान उन्होंने 48 के बेहतरीन औसत से कुल 665 रन बनाए हैं। वहीं ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान रॉयल्स की ओर से वह सबसे अव्वल खिलाड़ी रहे। सीजन की समाप्ति तक भी ऑरेंज कैप की रेस में वे 10 टॉप टेन में शामिल थे।

0/Post a Comment/Comments