13 जुलाई से 23 जुलाई तक श्रीलंका में इमर्जिंग एशिया कप का आयोजन होने वाला है। इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने कल यानी 4 जुलाई को इस इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल होने का अवसर मिला है, लेकिन टीम में शामिल एक नाम ने सभी को चौंका दिया है।
वह नाम है आईपीएल के 16वें सीजन में बुरी तरह फ्लॉप रहे रियान पराग का। पराग को टीम में शामिल किया जाना फैंस को कतई बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने बोर्ड को इस फैसले के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
IPL 2023 में फ्लॉप रहे रियान पराग को मिला बड़ा मौका
असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रियान पराग की प्रतीभा की तारीफ खूब होती है, लेकिन यह युवा बल्लेबाज अब तक खुद को साबित नहीं कर पाया। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले पराग को टीम ने पिछले कुछ सालों से खूब मौके दिए हैं। लेकिन हर बार जब राजस्थान को उनकी जरूरत थी, पराग ने निराश किया।
आईपीएल 2023 का सीजन पराग के लिए बेहद बुरा रहा है। फैंस पराग को दिए जाने वाले मौकों के चलते राजस्थान रॉयल्स को कई बार सोशल मीडिया पर निशाना बना चुके हैं। हालांकि राजस्थान ने आखिरी के कुछ मुकाबलों में उनकी जगह भारतीय अंडर 19 के खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को शामिल किया था।
इस बीच श्रीलंका में खेले जाने वाले इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय ए टीम की घोषणा हो चुकी है। जिसमें यश धुल की कप्तानी में आईपीएल में प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मगर आईपीएल में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले रियान पराग का टीम में शामिल किया जाना सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोर रहा है। फैंस पराग को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठा रहे हैं।
हालांकि रियान पराग का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। पराग ने 88 टी-20, 38 ए लिस्ट मैच और 25 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेल रखे हैं। जिनमें से 44 फर्स्ट क्लास पारियों में पराग ने 32.27 की औसत से 1420 रन बनाए हैं।
भारत ए टीम:
यश धुल (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, रियान पराग, निशांत संधू, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, मानव सुथार, युवराज सिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर।
खिलाड़ियों की स्टैंडबाय सूची:
नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर, हर्ष दुबे
यहां देखिए फैंस के रिएक्शन
एक टिप्पणी भेजें