Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबे समय तक चले विवादों के बाद अब एशिया कप (Asia Cup 2023) होने जा रहा है। 31 अगस्त से 17 सितंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेगा। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी। टीम मैनजेमेंट उन्हीं खिलाड़ियों की फौज खड़ी करेगी जो विश्व कप में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बहरहाल इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत ए की संभावित 15 सदस्यीय टीम आ चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं।
विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से एशिया कप महत्वपूर्ण
भारतीय टीम इस साल भारत में होने वाले विश्व कप (World Cup 2023) पर अपनी आंखें गड़ाए होगी। पिछली बार जब भारत में विश्व कप का आयोजन हुआ था तब टीम इंडिया ने इसे जीता था। इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों से उसी करिश्मे की आस होगी। हालांकि उससे पहले टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में खेलेंगे। विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस लिहाज से चयनकर्ता उन्हीं चुनिंदा खिलाड़ियों को एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए चुनेगी जो विश्व कप में भी खेल सके।
भारत ने इमर्जिंग एशिया कप के लिए किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
भारत में इस साल विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। जाहिर है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी कि वह चैंपियन बन देश का नाम रोशन करें। हालांकि उससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी एशिया कप (Asia Cup 2023) खेलने उतरेंगे। यही वह टूर्नामेंट होगा जिसमें खिलाड़ियों का असली परीक्षा होगी कि वह विश्व कप 2023 के लिए तैयार हैं या नहीं। हालांकि उससे पहले इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत ए की संभावित 15 सदस्यीय टीम आ चुकी है। यश धुल के हाथों में कप्तानी मिली है। साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह आदि आईपीएल के धुरंधर खिलाड़ियों को जगह मिली है। आइए एक नजर डालें किन खिलाड़ियों की टीम में मौका दिया गया है।
एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के लिए भारत ए टीम
भारत ए टीम: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (VC), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (C), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर। स्टैंडबाई- (हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर)।
एक टिप्पणी भेजें